भाजपा आईटी कार्यकर्ताओं का योगदान प्रदेश की विकास को रफ्तार देगा

Share:

जतिन कुमार चतुर्वेदी।

आईटी सेल का सारथी के रूप में विजय पताका फहराने में महत्वपूर्ण योगदान ।

आज बाबागंज स्थित भाजपा कार्यालय पर आईटी विभाग के कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया गया। आईटी जिला संयोजक श्री पंकज सिंह ने आईटी कार्यकर्ताओं को गुलाल लगाकर एवं अंग वस्त्र भेंट कर उन्हें सम्मानित किया। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 में आईटी के कार्यकर्ताओं ने बूथ स्तर तक पार्टी के विस्तार के लिए चुनाव के पूर्व अनथक प्रयास किए। जिसका परिणाम यह रहा कि भारतीय जनता पार्टी प्रदेश में 35 वर्षों के इतिहास में उलटफेर करते हुए पुनः भाजपा सरकार प्रदेश में बनने जा रही है। संगठन के रैली और बैठक को वर्चुअल तथा सोशल मीडिया के माध्यम से जन-जन तक भारतीय जनता पार्टी केंद्र व प्रदेश की सरकार जिसने लगातार विगत वर्षों में लोगों के सामाजिक उत्थान में कार्य किए हैं पहुंचाने का कार्य किया है, साथ ही विपक्षी दलों के भ्रामक प्रचार पर प्रहार और रोक लगाने का कार्य भाजपा आईटी सेल ने किया है।

इस दौरान आईटी जिला सहसंयोजक श्री सर्वेश सिंह विधानसभा संयोजक श्री सूरज पांडे, श्री विपिन गुप्ता, श्री सुशील मिश्रा, श्री कुलदीप सिंह, श्री रोहित सिंह आदि उपस्थित रहे।


Share: