कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सांगठनिक विस्तार पर विचार विमर्श किया

Share:

बेनीमामधव सिंह ।

मेदिनीनगर  पलामू  : महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव सुश्री साईं अनामिका झा व अन्य नेताओं ने शनिवार को मोहम्मदगंज में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ सांगठनिक विस्तार पर  विचार विमर्श किए। इसके बाद एक  प्रेस वार्ता की गई, सुश्री झा ने कही कि पांच राज्यों में हो रहे विस चुनाव में महिला कांग्रेस के 1500 नेत्री  महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सुश्री नेट्टा डिसूजा के नेतृत्व में लगे हुए है।ऐसा पहली बार हुआ है। जिस कारण इस बार के चुनाव में पार्टी को बेहतर परिणाम की उम्मीद है। उन्होंने कही कि राष्ट्रीय अध्यक्ष के नेतृत्व में पूरे देश में महिला कांग्रेस को जमीनी स्तर पर सांगठनिक रूप से मजबूत बनाने का काम शुरू हो गया। इसका मकसद महिलाओं को पार्टी में राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी के अनुसार 40 प्रतिशत भागीदारी सुनिश्चित करना है। उत्तर प्रदेश के चुनाव में टिकट बंटवारे में भी इसे लागू किया गया है ।श्रीमती प्रियंका गांधी ने लड़की हूं, लड़ सकती हूं  का संदेश भी दी है। जिसका काफी प्रभाव विस चुनाव में दिखने लगा है। मौके पर कांग्रेस विचार विभाग के राष्ट्रीय समन्वयक अरुण त्रिपाठी, झारखंड के वरिष्ठ कांग्रेसी  गढवा जिला के संगठन प्रभारी सत्यनारायण सिंह के अलावा धनंजय तिवारी, नदीम खान, मीना देवी, मसरुर अहमद, शंभू कुमार सिंह, गुप्तेश्वर पांडेय, मुन्ना कुमार देव, रामजन्म राम व विवेक विशाल बंटी सहित कई लोग उपस्थित थे।


Share: