कांग्रेस मजबूती के साथ राज्य सरकार के साथ खड़ी है : अविनाश पाण्डेय

Share:

डाॅ अजय ओझा।

रॉंची, 04 मई । अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के महासचिव सह झारखण्ड प्रभारी अविनाश पांडे अपने दो दिवसीय प्रवास के दौरान आज रॉंची पहुंचे।
प्रदेश कांग्रेस कमिटी के प्रवक्ता राकेश सिन्हा ने बताया कि अपने दो दिवसीय प्रवास के दौरान आज कांग्रेस भवन, रॉंची में राज्य स्तरीय समन्वय समिति के सदस्यों के साथ आहूत बैठक में शिरकत किया।
प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता राकेश सिन्हा ने बैठक की जानकारी देते हुए कहा कि प्रभारी अविनाश पाण्डे ने कहा कि पूरे प्रदेश में सभी नेता, विधायक, कार्यकर्ताओं ने पूरी लगन और निष्ठा के साथ सदस्यता अभियान पूरा किया। उन्होंने कहा कि सदस्यता अभियान का परिणाम काफी सकारात्मक आया है। प्रदेश में एक रिकॉर्ड मेम्बरशीप करके संगठन को मजबूत बनाया गया है। कांग्रेस का लक्ष्य इस अभियान को राज्य के सभी बूथों तक पहुंचाना है। आज की बैठक में इसकी रणनीति तय हुई। चिंतन शिविर और उसके बाद प्रमण्डल, जिला एवं सभी प्रखंड स्तरों पर सफल संवाद कार्यक्रम से संगठन को कितनी मजबूती हुई उस पर समिति के सदस्यों ने सुझाव दिये और समिति द्वारा इस पर जल्द ही एक रिपोर्ट दी जाएगी।
इसके लिए प्रदेश कांग्रेस बधाई के पात्र हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश के कई नेताओं के साथ कई महत्वपूर्ण बैठकें अपने दौरे के माध्यम से किया। चाहे वो सदस्यता अभियान की हो या फिर संगठन सशक्तिकरण की हो। उन्होंने कहा कि आज आहूत राज्य स्तरीय समन्वय समिति की बैठक आगे के कार्यक्रमों की रणनीति तैयार करने के लिए आहूत की गयी है।

कानून पर है भरोसा

वही मुख्यमंत्री को निर्वाचन आयोग द्वारा भेजे गए नोटिस पर कहा कि नोटिस कानूनी प्रक्रिया है। कानून अपना काम कर रही है। उन्हें विश्वास है जो भी निर्णय होगा।वह स्वीकार होगा। इससे गठबंधन या सरकार को किसी तरह का खतरा नहीं है। यह भ्रामक प्रचार किया जा रहा है। देश में जहां जहां गैर भाजपाई सरकार है वहां मुहिम चली हुई है कि लोकतांत्रिक तरीके से चुनकर आए सरकार तो कैसे अस्थिर किया जाए।
उन्होंने कहा कि उन्हें न्यायपालिका पर विश्वास है। कांग्रेस पार्टी को अपने सभी गठबंधन पर विश्वास है। बीजेपी का जो तंत्र चल रहा है। वह कभी कामयाब नहीं होगी। गठबंधन की सरकार झारखंड में मजबूती से 5 वर्ष पूरा करेगी और राज्य की जनता का आकांक्षाओं पर खरा उतरेगी।इसके साथ ही कांग्रेस के विधायक पूरी तरह से एकजुट है और मजबूती के साथ खड़े।

केंद्र सरकार है विफल

जब सरकार गरीब आदिवासियों के लिए काम कर रही है। तो उसे कैसे रोका जा सके।यह काम भाजपा कर रही है। आज पूरे देश में जिस तरह से अर्थव्यवस्था चरमराई हुई है। महंगाई बढ़ रही है। केंद्र सरकार इसमें विफल रही है। अपनी विफलताओं को छुपाने के लिए लोगों का ध्यान भटकाने के लिए इस तरह के नए नए मुद्दे रोज लाए जा रहे हैं।
उन्होंने कहा कि राज्य में हो रहे पंचायत चुनाव में जो भी जनप्रतिनिधि चुने जायेंगे, उन्हें कांग्रेस पार्टी संगठन में जगह देंगी। पार्टी चुने हुए जनप्रतिनिधियों के अनुभव को संगठन की मजबूती में इस्तेमाल करेगी। इसके लिए आगामी जून में राज्य स्तरीय सम्मेलन का भी आयोजन किया जायेगा। उन्होंने कहा कि 20 मई के बाद सम्मेलन की विस्तृत जानकारी दी जायेगी।

को-ऑर्डिनेशन कमिटी की बैठक में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर, सुबोधकांत सहाय, डॉ अजय कुमार, गीता कोड़ा, धीरज प्रसाद साहु, बादल पत्रलेख, बन्धु तिर्की, शाहजादा अनवर, प्रदीप बलमुचू, सुखदेव भगत शामिल थे।


Share: