आगामी 7 जनवरी तक दर्ज करा सकते हैं शिकायत- मुख्य राजस्व अधिकारी
ब्यूरो -अमित कुमार गर्ग।
मुख्य राजस्व अधिकारी श्री जयनाथ यादव ने सर्वसाधारण को सूचित किया है कि उपनिबंधक, तहसील सदर गोंडा में तैनात श्री सौरभ सिंह के कार्यकाल में पंजीकृत किए गए अनियमित बैनामें से संबंधित शिकायतों की जांच जिलाधिकारी के निर्देशानुसार मुख्य राजस्व अधिकारी, अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) एवं सहायक महानिरीक्षक निबंधन, गोंडा द्वारा संयुक्त रुप से की जा रही है।
मुख्य राजस्व अधिकारी ने कहा है कि इस संबंध में कोई भी क्षुब्ध व्यक्ति/ शिकायतकर्ता जिसने पूर्व में शिकायत की है तथा निस्तारण से संतुष्ट नहीं है, तो साक्ष्य एवं तथ्यों के साथ मुख्य राजस्व अधिकारी, गोंडा के कार्यालय में आगामी 07 जनवरी, 2022 तक शिकायत दर्ज करा सकता है।