मुख्यमंत्री ने राजस्व सेवा एवं ग्राम सेवा अभियान का किया शुभारंभ

Share:

शिव नारायण त्रिपाठी।

शहडोल। प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शहडोल जिले के ग्राम जमुई से गुरुवार को राजस्व सेवा एवं ग्राम सेवा अभियान का शुभारंभ किया। गौरतलब है कि कमिश्नर शहडोल संभाग राजीव शर्मा की पहल पर शहडोल संभाग में 1 जुलाई से राजस्व सेवा एवं ग्राम सेवा अभियान चलाया जा रहा है। राजस्व सेवा अभियान के अंतर्गत किसानों के राजस्व प्रकरणों का अभियान चलाकर निराकरण किया जाएगा। वहीं ग्राम सेवा अभियान के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में कोरोना टीकाकरण, पौधारोपण, हितग्राहीमूलक योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन एवं ग्रामीण विकास संबंधित विभिन्न कार्यक्रमों का क्रियान्वयन किया जाएगा।


Share: