केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा कोरोना पॉजिटिव

Share:

डा0 अजय ओझा ।

केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा कोरोना पॉजिटिव हो गए हैं। उन्होंने इसकी जानकारी ट्वीट कर दी है। उन्होंने ट्वीट में लिखा की लगातार बंगाल और असम विधानसभा चुनाव प्रचार में व्यस्त रहा। मंगलवार को ही बंगाल से दिल्ली लौटा हूं। असहज महसूस करने पर उन्होंने कोविड टेस्ट कराया जिसमें रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है। अर्जुन मुंडा ने संपर्क में आये लोगों से कोरोना टेस्ट करा लेने की अपील की है।

देश में कोरोना के दूसरी लहर से झारखंड सर्वाधिक पीड़ित राज्यों में से एक है। कोरोना के बढ़ते प्रकोप के मद्देनजर झारखंड में सभी स्कूल, जिम तथा पार्क 30 अप्रैल तक बंद कर दिये गये हैं। मेला, जूलूस तथा धरना – प्रदर्शनी को प्रतिबंधित कर दिया गया है। शादी ब्याह तथा श्राद्ध कार्यक्रम को इससे मुक्त रखा गया है। किन्तु शादी ब्याह में मात्र 2 सौ तथा श्राद्ध में सिर्फ 50 लोग ही शामिल हो सकते हैं। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने प्रशासन को सख्ती बरतने का आदेश जारी कर दिया है। साथ ही लोगों से मास्क का उपयोग करने तथा सोशल डिस्टेंसिग का पूर्णतया पालन करने की अपील की।


Share: