भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के तत्वाधान में प्रदेश कार्यालय में संत रविदास जी की जयंती मनायी गई

Share:

डॉ अजय ओझा।

संत रविदास जी के विचारों को अपनाने की जरुरत : दीपक प्रकाश।

रांची, 16 फरवरी। संत शिरोमणि रविदास जी की जयंती के पावन अवसर पर भाजपा प्रदेश कार्यालय में उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। पार्टी के कई वरीय नेताओं के साथ कार्यकर्ताओं ने भी उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और संत रविदास के विचारों पर प्रकाश डाला।

प्रदेश अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश ने कहा कि धार्मिक सौहार्द, समरसता और सामाजिक समानता के संदेश वाहक संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास जी के विचारों को आत्मसात करके ही उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि दी जा सकती है। अपने विचारों से उन्होंने समाज में जो क्रांति लाने का काम किया है, उसके लिए वे लोगों के दिलों में सदैव जिंदा रहेंगे।

भाजपा विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी ने ”मन चंगा तो कठौती में गंगा” के कथन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि संत रैदास जी का यह कथन काफी प्रचलित है। आशय यह है कि अगर इंसान का मन पवित्र है तो उससे बढ़कर कोई तीर्थ नहीं है।समतामूलक समाज के प्रवर्तक रैदास जी समाज के लिए सदैव अनुकरणीय रहेंगे।

संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह नेवखा कि अपने आध्यात्मिक व सामाजिक संदेशों से समाज में व्याप्त कई कुरीतियों को संत शिरोमणी रविदास जी ने दूर करने का काम किया। यह देश उनका ऋणी है। उनका जीवन हमे सदैव प्रेरणा देता रहेगा।

संत रविदास जी की 645वी. जयंती के अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश जी ने कहा हमारा देश संत,गुरु एवं महात्माओं का देश है।संत गुरु रविदास सबसे प्रसिद्ध एवं प्रभावशाली धर्मगुरुओं में से एक थे जिन्होंने भक्ति आंदोलन की स्थापना के लिए बहुत बड़ा योगदान दिया। गुरु रविदास जी का जन्म बनारस उत्तर प्रदेश में आज के दिन माघ पूर्णिमा को हुआ। वो एक महान विचारक, सुधारवादी एवं अपने दौर के बड़े कवि थे। इनके मार्ग को अपनाकर अपने जीवन को सफल एवं अपने समाज को जागरूक करने की आवश्यकता है।
कार्यक्रम में काफी गणमान्य उपस्थित हुए। मुख्य रूप से प्रदेश अध्यक्ष सह राज्य सभा सांसद दीपक प्रकाश, प्रदेश महामंत्री बालमुकुन्द सहाय,अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अनवर हयात,पूर्व महानगर अध्यक्ष सत्यनारायण सिंह,प्रदेश कार्यालय मंत्री हेमंत दास,मनोज कुमार,गुरविंदर सिंह सेठी,राजीव रंजन मिश्रा ,डा शिवनाथ सिंह,अनुसूचित जाति मोर्चा राष्ट्रीय कार्यसमिति सद्स्य सीता राम रवि,मोर्चा प्रदेश कार्यालय मंत्री जोगेन्द्र लाल,मोर्चा प्रदेश सोशल मीडिया प्रभारी राजीव राज लाल,मोर्चा आई टी सेल सद्स्य संदीप कुमार,सूर्या प्रभात,नीरज सिंह,अश्मित सिंह सेठी,एवं अन्य उपस्थित हुए।


Share: