भगवान श्री परशुराम जी का अवतरण दिवस घर में मनाएं

Share:

शिव नारायण त्रिपाठी।

शहडोल। भगवान श्री परशुराम जी का अवतरण दिवस कल 14 मई अक्षय तृतीया को है। भगवान श्री परशुराम जी के अवतरण दिवस के पावन अवसर पर ब्राह्मण समाज शहडोल द्वारा विगत कुछ वर्षों से भव्य शोभा यात्रा सहित अनेक धार्मिक आयोजन किये जाते रहे हैं किन्तु गत वर्ष वैश्विक महामारी कोरोना के कारण कोई आयोजन नहीं किया गया था। वह महामारी वर्तमान समय में भी काल के रूप में फैली हुई है। ऐसे में इस वर्ष भी अक्षय तृतीया को कोई धार्मिक आयोजन समाज द्वारा नहीं किया जाएगा। यह जानकारी देते हुए जिला ब्राह्मण समाज शहडोल के अध्यक्ष डा बाल्मीकि गौतम ने कहा कि भगवान श्री परशुराम जी का अवतरण मानव समाज व मानवता की रक्षा के लिए हुआ था। अक्षय तृतीया के दिन हम सब अपने अपने घर मे पूजा स्थल पर शाम को दीपक जलाकर भगवान श्री परशुराम जी की आराधना करें और यह प्रार्थना करें कि हे प्रभु समूचे विश्व में मानव जाति पर कोरोना महामारी के रूप में छाए इस संकट से मुक्ति दिलाएं। साथ ही अपने घर में रहते हुए जरूरमंद व्यक्तियों की सहायता करें।
जिला ब्राह्मण समाज शहडोल के अध्यक्ष डा बाल्मीकि गौतम,जिला उपाध्यक्ष पं राम लखन तिवारी, नगर अध्यक्ष पं संजय कटारे,पं सर्वेश मिश्रा, पं नीरज द्विवेदी, पं अनिल द्विवेदी, पं सुनील द्विवेदी, पं दिनेश मिश्रा, पं हनुमान मिश्रा, पं भूपेंद्र मिश्रा,पं ओम प्रकाश पांडेय, पं अनिल उपाध्याय, पं राजेश चतुर्वेदी युवा ब्राह्मण समाज शहडोल के अध्यक्ष पं सूर्यकांत मिश्रा निराला, जिला ब्राह्मण समाज प्रवक्ता पं शिव नारायण त्रिपाठी, पं सूर्यकांत शुक्ला, पं प्रकाश नारायण शुक्ला, पं शैलेन्द्र तिवारी, पं विराट गर्ग, पं अभिषेक शुक्ला, पं गोविंद तिवारी, पं अमित तिवारी कैलाश,पं अखिलेश मिश्रा,पं प्रखर तिवारी, पं राहुल मिश्रा, पं प्रियम त्रिपाठी,पं निशांत जोशी, पं हेमंत शर्मा,पं उत्कर्ष गर्ग सहित समाज के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने लोगों को भगवान श्री परशुराम जी के अवतरण दिवस की शुभकामनाएं दी हैं।


Share: