मुस्लिम युवकों द्वारा हथियार के बल पर छात्राओं को धमकाना सभ्य समाज पर कलंक : धर्मेंद्र तिवारी

Share:

डॉ अजय ओझा।

झारखंड में अचानक इस तरह की घटनाओं की बढ़ोतरी गहरी साजिश का इशारा।

रांची, 12 सितंबर । भारतीय जनतंत्र मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष धर्मेंद्र तिवारी के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ओरमांझी प्रखंड के सदमा प्लस टू उच्च विद्यालय जाकर शिक्षकों से मिला और घटना की जानकारी ली। श्री तिवारी ने जानकारी प्राप्त कर कहा कि कतिपय मुस्लिम युवकों द्वारा स्कूली छात्राओं को कक्षा के भीतर हथियार के बल पर धमकाने की घटना दुर्भाग्यपूर्ण है, सभ्य समाज के ऊपर एक कलंक है।

प्राचार्य श्रीमती एस केरकेट्टा ने कहा यह प्रकरण करीब 2 महीने से चल रहा है क्लार्क आशीष महतो ने कहा फिरोज अंसारी को बदमाशी के कारण 2017 में टीसी दे दिया गया था। मुख्य अभियुक्त 11वीं का छात्र सुहेल अंसारी है जो पूनम कुमारी को परेशान कर रहा था और इसी के बुलाने पर हथियार के साथ लोग आए थे। श्री महतो को भी मारने की धमकी दे रहे थे। आसपास के लोगों में बहुत ही आक्रोश है। कारण शहर से सुदूर इलाके में बच्चे पढ़ने जाते हैं। श्री तिवारी ने कहा कि उक्त विद्यालय में लगभग 650 छात्र है और यहाँ की सभी शिक्षक महिलाएं है, केवल एक क्लर्क ही एकमात्र पुरुष कर्मी है। जिसके कारण छात्रों के साथ मनचले आये दिन बदतमीजी करते है। इस घटना के बाद से शिक्षक सहित छात्र अत्यधिक डरे हुए है और इसका प्रतिकूल प्रभाव विद्यालय के पठन पाठन पर पड़ रहा है। श्री तिवारी ने कहा कि पूरे राज्य में इस तरह की घटना में अचानक बढ़ोतरी होना किसी गहरी साजिश की ओर इशारा करता है। पुलिस प्रशासन को इस दिशा में अनुसंधान कर वास्तविक तथ्यों का पता लगाने की आवश्यकता है।
श्री तिवारी ने जिला प्रशासन से स्कूल परिसर की घेराबंदी, गार्ड की नियुक्ति, स्कूल मार्ग का निर्माण, स्कूल परिसर में सीसीटीवी लगाने, पुरुष शिक्षक का भी पदस्थापन हो, पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग की है। साथ ही दोषियों को गिरफ्तार कर उन्हें कड़ी सजा देने की भी मांग की है। प्रतिनिधि मंडल में श्री तिवारी के साथ अशोक ठाकुर, उपेंद्र यादव मौजूद थे।


Share: