भाजपा पार्टी की नीति प्रजातंत्र, प्रमाणिकता और अंत्योदय है : सी टी रवि

Share:

डॉ अजय ओझा।

समाज मे परिवर्तन, अंत्योदय और भारत को विश्व गुरु बनाना भाजपा का प्रथम लक्ष्य : सी टी रवि ।

भाजपा नीति, नेता और नियति के अनुरुप चलने वाली पार्टी : सी टी रवि ।

प्रदेश प्रशिक्षण शिविर से राष्ट्र का होगा नव निर्माण : अमर कुमार बाउरी ।

रांची / धनबाद, 26 अगस्त । भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा झारखंड प्रदेश का तीन दिवसीय प्रदेश प्रशिक्षण शिविर शुक्रवार को धनबाद के गोविंदपुर स्थित डॉक्टर बाबा साहब अंबेडकर सभागार में शुरू हुआ। प्रशिक्षण शिविर से पूर्व अनुसूचित जाति के महापुरुषों की जीवनी के ऊपर तैयार की गयी प्रदर्शनी का उद्घाटन राष्ट्रीय महामंत्री सह प्रभारी भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा सी टी रवि, भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष लाल सिंह आर्य ने किया। 

वहीं तीन दिवसीय (26, 27, 28अगस्त 2022) प्रदेश प्रशिक्षण शिविर का उद्घाटन राष्ट्रीय महामंत्री सह प्रभारी भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा सी टी रवि, भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष लाल सिंह आर्य, भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष अमर कुमार बाउरी सांसद धनबाद पी एन सिंह ने किया। 

कार्यक्रम के उद्घाटन सत्र में प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय महामंत्री सी टी रवि ने सबसे पहले झारखंड से सभी स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि दी। 

वहीं उन्होंने कहा कि इस वर्ष पूरा देश आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है। जिसका मतलब है नए विचार का अमृत, आत्मनिर्भर भारत का अमृत।

उन्होंने कहा कि भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है और भाजपा राजनीति में सत्ता के लिए नही है। सत्ता में रहने का मकसद समाज मे परिवर्तन, अंत्योदय और भारत को विश्व गुरु बनाना है। भाजपा नीति, नेता और नियति के अनुरुप चलने वाली पार्टी है। पार्टी की नीति प्रजातंत्र, प्रमाणिकता और अंत्योदय है। 

उन्होंने कहा कि प्रजातंत्र पार्टी में भी होनी चाहिए। लेकिन आज विपक्ष की पार्टी परिवारवाद से चल रही है फिर चाहे वो पार्टी कांग्रेस हो या फिर जेएमएम, आरजेडी, तृणमूल कांग्रेस, सपा, एन सी पी, जे डी एस हो। 

उन्होंने कहा कि नेता कार्यकर्ता के बीच से, समाज के लिए संघर्ष करने वाले लोग ही बन सकते है। हमारी लड़ाई भ्रष्टाचार के खिलाफ है। उन्होंने राजीव गांधी के एक बयान के विषय मे कहा कि पहले जब कांग्रेस 1 रुपया किसी लाभुक को भेजती थी तो लाभुक के पास मात्रा 15 पैसा ही पहुंच पाता था, लेकिन आज जब भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी किसी भी योजना का पैसा लाभुक तक भेजते है तो पूरा पैसा जनता के खाते में पहुंचता है। 

सी टी रवि ने तीन दिवसीय प्रशिक्षण में आये प्रतिभागियों से कहा कि तीन दिनों तक चलने वाले सत्र से न सिर्फ व्यक्तिगत बल्कि समाज के निर्माण में भी सहायक साबित होगा। 

कार्यक्रम में भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष अमर कुमार बाउरी ने कहा कि तीन दिवसीय इस प्रशिक्षण का लाभ राष्ट्र निर्माण और अंत्योदय के लक्ष्य की प्राप्ति के लिए किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस तीन दिवसीय प्रशिक्षण में कुल 13 सत्र हैं जो अलग-अलग विषयों पर आधारित हैं।

उद्घाटन सत्र में राष्ट्रीय मंत्री, भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा डॉ जीतू चरण राम, भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य नीरज पासवान, भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय वविशेष आमंत्रित सदस्य सीता राम रवि, भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के झारखंड प्रदेश प्रभारी ब्रजमोहन राम, विधायक सिमरिया किशुन दास, विधायक जमुआ केदार हाजरा, धनबाद के निवर्तमान मेयर चंद्रशेखर अग्रवाल, भाजपा नेत्री रागिनी सिंह, विधायक इंद्रजीत महतो की पत्नी विशेष रूप से उपस्थित थे। 


Share: