राज्य में बिजली,पानी के मुद्दों को लेकर प्रदेश भर के नगर निकायों में भाजपा करेगी आंदोलन

Share:

डाॅ अजय ओझा।

रांची, 22 अप्रैल। पेयजल और बिजली की समस्याओं को लेकर भारतीय जनता पार्टी कल से लेकर 30 अप्रैल तक राज्य के सभी नगर निकायों,नगर परिषद एवं नगर पंचायतों के कुल 50 स्थानो में लगातार आंदोलन करेगी।

23 अप्रैल को डोमचांच नगर पंचायत, साहिबगंज नगर परिषद , 24 अप्रैल को विश्रामपुर नगर परिषद, 25 अप्रैल को देवघर नगर निगम,गढ़वा नगर परिषद, जमशेदपुर NAC, राजमहल नगर पंचायत, सिमडेगा नगर परिषद, 26 अप्रैल को मधुपुर नगर परिषद,चिरकुंडा नगर परिषद,महागामा नगर पंचायत, जामताड़ा नगर पंचायत, झुमरी तिलैया नगर परिषद, लातेहार नगर पंचायत,छतरपुर नगर पंचायत, सरायकेला नगर पंचायत, 27 अप्रैल को दुमका नगर परिषद, गिरिडीह नगर निगम,गुमला नगर परिषद, कोडरमा नगर पंचायत, हरिहरगंज नगर पंचायत,रामगढ़ नगर परिषद,रांची नगर निगम चाईबासा नगर परिषद, 28 अप्रैल को चाकुलिया नगर पंचायत, नगर उंटारी नगर पंचायत,धनवार नगर पंचायत, हुसैनाबाद नगर पंचायत, बरहरवा नगर पंचायत, आदित्यपुर नगर निगम, 29 अप्रैल को फुसरो नगर परिषद, बचरा नगर पंचायत, धनबाद नगर निगम, मंझिआन नगर पंचायत, बड़की सरैया नगर पंचायत, हजारीबाग नगर निगम, खूंटी नगर पंचायत, पाकुड़ नगर परिषद, चक्रधरपुर नगर परिषद, 30 अप्रैल को चास नगर निगम,चतरा नगर परिषद,बासुकीनाथ नगर पंचायत, गोड्डा नगर परिषद, निजाम नगर परिषद, लोहरदगा नगर परिषद, मेदिनीनगर नगर निगम, बुंडू नगर पंचायत, कपाली नगर परिषद में होंगे आंदोलन।

इस आंदोलन में अलग अलग निकायों में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद दीपक प्रकाश, विधायक दल के नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री बाबुलाल मरांडी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री रघुबर दास, राष्ट्रीय मंत्री आशा लकड़ा सहित प्रदेश पदाधिकारी,सांसद, विधायक गण शामिल होंगे।
यह जानकारी भाजपा प्रदेश महामंत्री डॉ प्रदीप वर्मा ने दी।


Share: