बिरसा मुण्डा उलगुलान के एक कर्मठ क्रांतिकारी वीर सपूत थे : राजेश ठाकुर
डॉ अजय ओझा।
झारखंड कांग्रेस भवन में बिरसा मुंडा की जयंती मनाई गई।
रांची, 15 नवम्बर । झारखण्ड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के तत्वावधान में स्वतंत्रता सेनानी, धरती आबा वीर बिरसा मुण्डा की जयन्ती प्रदेश मुख्यालय, कांग्रेस भवन, रांची में मनायी गयी। इस अवसर पर झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने भगवान बिरसा मुण्डा के चित्र पर मार्ल्यापण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कहा कि बिरसा मुण्डा एक महान वीर योद्धा एवं झारखंड उलगुलान के एक कर्मठ क्रांतिकारी वीर सपूत थे। जिन्होंने झारखण्ड के लोगों, आदिवासियों की अस्मिता और पहचान के लिए एक सशक्त आंदोलन चलाया था। वीर बिरसा ने आन्दोलन के दौरान कम संसाधन में अंग्रेजी साम्राज्यवाद से लोहा लिया और औपनिवेशिक शोषण के खिलाफ उलगुलान का आह्वान किया।
प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कहा कि आज का दिन हम झारखंडवासियो कें लिए बहुत ही महत्वपूर्ण दिवस हैं, क्योेंकि जिस झारखंड राज्य के हम निवासी हैं, ये उन्हीं के बलिदानों का परिणाम है, भगवान बिरसा ने एक सपना देखा था, कि झारखंडवासियों का समाज शोषणमुक्त हो, आर्थिक व्यवस्था सुदृढ़ हो। यह बहुत बड़ी बात है कि जिस खुशहाल राज्य का सपना बिरसा मुण्डा ने देखा था और जिसके लिए अपने प्राणों की आहूति दे दी।
जयंती कार्यक्रम में मुख्य रूप से केशव महतो कमलेश, अमुल्य नीरज खलखो, राजीव रंजन प्रसाद, राकेश सिन्हा, सतीश पॉल मुंजनी, मानस सिन्हा, संजय लाल पासवान, गजेन्द्र सिंह, नेली नाथन, सुरेन राम, शिव कुमार भगत, सतीश केडिया, प्रिंस सिंह, जगदीश साहु, प्रभात कुमार, उज्जवल तिवारी, प्रो राजीव नारायण प्रसाद वेद प्रकाश तिवारी, छोटू सिंह, मो सदाब, सेवियर खलखो, अजय कुमार, राजीव प्रकाश चौधरी, रामानंद केशरी सहित अन्य कांग्रेसजन शामिल थे।