बिहार में पंचायत चुनाव की हुई घोषणा

Share:

डॉक्टर अजय ओझा।

चार पद पर EVM से और दो पर बैलेट से होगा चुनाव।

पटना, 24 अगस्त बिहार चुनाव आयोग ने राज्य में पंचायत चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया है। इसके लिए आज अधिसूचना जारी कर दी गई है। पूरे प्रदेश मेें आज से आचार संहिता भी लागू हो गई है। पहले जिन जिलों में बाढ़ नहीं है वहां मतदान कराए जाएंंगे। इसके बाद बाढग़्रस्त क्षेत्रों में चरणवार मतदान कराए जाएंगे। राज्य निर्वाचन आयोग ने नामांकन के लेकर जारी निर्देश में कहा है कि अधिसूचना के अगले दिन से सातवें दिन तक प्रत्याशी नामांकन कर सकेंगे। यदि नामांकन के अंतिम दिन सार्वजनिक अवकाश होगा तो नामांकन की मियाद एक दिन बढ़ाई जा सकेगी। इस बार छह करोड़ 38 लाख 94 हजार 737 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।

72 घंटे के अंदर चुनाव परिणाम

बिहार में 11 चरणों में पंचायत चुनाव कराए जाएंगे और इस बार मतदान समाप्ति के 48 घंटे के अंदर ही मतगणना का काम पूरा हो जाएगा। ऐसा नहीं है कि सभी चरण की वोटिंग समाप्ति के बाद काउंटिग होगी, बल्कि वोटिंग के अगले दो दिनों के भीतर परिणाम जारी कर दिए जाएंगे |

दस चरणों में होगा चुनाव

24 सितंबर को प्रथम चरण का चुनाव होगा। दूसरे चरण के लिए 29 सितंबर को वाोटिंग हाेगी। 8 अक्टूबर को तीसरे चरण का मतदान होगा, चौथे चरण का चुनाव 20 अक्टूबर को होगा। 24 अक्टूबर को पांचवें चरण के लिए वोटिंग होगी। 3 नवंबर छठे चरण का मतदान, 15 नवंबर को सातवें और 24 नवंबर आठवां चरण का मतदान होगा। इसी तरह 29 नवंबर नवें चरण, 8 दिसंबर 10 वें चरण और 12 दिसंबर को 11वें चरण की वोटिंग होगी।

मुख्य निर्वाचन आयुक्त दीपक प्रसाद ने बताया कि इस बार 8072 ग्राम पंचायत मुखिया का चुनाव होगा जिनमें 113307 ग्राम पंचायत सदस्य हैं। 11104 पंचायत समिति सदस्य का चुनाव होगा। 1160 जिला परिषद सदस्य का चुनाव होगा। 8072 सरपंच का का चुनाव होगा। 113307 पंच पदों के लिए चुनाव होगा।

प्रखंडवार चुनाव की तिथियां

बिहार के मुख्य निर्वाचन आयुक्त दीपक प्रसाद ने बताया कि पहले चरण में 10 जिलों के 12 प्रखंडों में चुनाव कराए जाएंगे। दूसरे चरण में 32 जिलों के 48 प्रखंडों, तीसरे चरण में 33 जिलों के 50 प्रखंडों, चौथे चरण में 36 जिलों के 53 एवं पांचवें चरण में 38 जिलों के 58 प्रखंडों में चुनाव कराए जाएंगे। छठे चरण में 37 जिलों के 57 प्रखंडों, सातवें में 37 जिलों के 63 प्रखंडों व आठवें चरण में 36 जिलों के 55 प्रखंडों में मतदान होगा। नौंवें चरण में 33 जिलों के 53 प्रखंडाें तथा 10वें चरण में 34 जिलों के 53 प्रखंडों में चुनाव होंगे। 11वें चरण का मतदान बाढ़ प्रभावित इलाकों में होगा। इसके तहत 20 जिलों के 38 प्रखंडों में चुनाव होगा।

चार पदों पर ईवीएम से होगी वोटिंग

चार पदों पर ईवीएम से और दो पदों पर बैलेट से चुनाव होगा। बिहार के मुख्य निर्वाचन आयुक्त दीपक प्रसाद ने कहा कि देश भर से ईवीएममशीन जुटाना सबसे बड़ी चुनौती थी। सभी जिलों में ईवीएमकी चेकिंग हो गई है। हर चरण के लिए 2।56 लाख ईवीएम की जरूरत थी। अभी हर चरण के लिए 2.1 लाख ईवीएम लगाया गया है। चुनाव के लिए 10 प्रतिशत ईवीएम रिजर्व रखा जायेगा |

पंचायत चुनाव की घोषणा होते ही बिहार में आचार संहिता लागू हो गया है | ग्रामीण क्षेत्रों में चुनावी सरगर्मिया बढ़ गयी है | कोरोना के कारण टल चुके पंचायत चुनाव की घोषणा से उम्मीदवारों में हर्ष व्याप्त है और वे पूरे जोश उल्लास के साथ चुनावी दंगल में उतरने की तैयारी में लग गये हैं |


Share: