शारीरिक संबंध बनाए बिना ही बच्चेे को जन्म दिया

Share:

न ही कभी शारीरिक संबंध बनाया, न ही पीरियडस आए, फिर भी ब्रिटेन की 15 वर्षीय लड़की ने बच्चे को जन्म दिया। इस दौरान लड़की के पेट में किसी नेे चाकू मारा था और वह अस्पताल गई थी।

अस्पताल में भर्ती होने पर उसने बताया कि दो लड़कों ने उसके पेट में चाकू मारा है। लड़की के शरीर में ब्लाइंड वेजाइना थी जिसकी गहराई 2 सेंटीमीटर थी, जिसके कारण जननांग विकसित ही नहीं हुए थे अर्थात वह शारीरिक संबंध भी नहीं बना सकती थी औैर न ही गर्भवती हो सकती थी।
ब्रिटिश जर्नल आफ ब्सटेट्रिक्स एंड गायनेकोलाॅजी में यह रिपोर्ट’ ओरल काॅन्सेपशन इम्प्रिगनेशन वाया प्राॅक्सिमल गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल टैैक्ट इन पेशेंट विद ऐन एप्लास्टिक डिस्टल वेेजाइना’ के नाम से प्रकाशित हुई थी। लड़की ने बताया कि उसे कभी पीयिडस नही हुए और वह ओरल सेक्स करती थी क्योंकि उसे मालूम था कि उसका वेजाइना नहीं है। उसका पेट 9 महीने से फूल रहा था लेकिन उसे कभी ख्याल ही नहीं आया कि वह प्रेगनेंट हो सकती है।

लड़की अवाक रह गई जब उसे डाॅक्टरों ने कहा कि वह ओेरल सेक्स से प्रेगनेंट हुई हैै। डाॅक्टरों के अनुसार हो सकता है कोई स्पर्मैटोजोआ पेट के घाव के रास्ते प्रजनन अंगों तक पहुंचा हो। वहां पहुंचने में इसे उच्च पीएच वाले सलाइवा ने मदद की होे। चाकू के घाव की सर्जरी के दौरान लड़की का पेट खाली था अर्थात शरीर में एसिड का निर्माण नहीं हो रहा था। अगर एसिड का निर्माण होता तो स्पर्म को प्र्रजनन अंग तक पहुंचने नहीं देता। इस तरह ब्रिटेन की 15 वर्षीय लड़की बिना शारीरिक संबंध बनाए ही मां बन गई।


Share: