राज्यपाल गंगा प्रसाद जी से आर्य समाज दिल्ली के प्रतिनिधिमंडल ने किया मुलाकात

Share:


डॉ अजय ओझा।
महर्षि दयानंद जी की शिक्षाओं के प्रचार प्रसार की आवश्यकता : गंगा प्रसाद (राज्यपाल सिक्किम)
नई दिल्ली, शनिवार 25 जून।  केन्द्रीय आर्य युवक परिषद दिल्ली के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल आर्य ने आज राजभवन गैंगटोक सिक्किम राज्यपाल गंगा प्रसाद जी से भेंट की।
राज्यपाल गंगाप्रसाद जी ने कहा कि आज आर्य समाज के कार्य की अत्यंत आवश्यकता है।

महर्षि दयानंद सरस्वती ने नवजागरण किया उनकी शिक्षाओं को आज जन जन तक पहुचायें।उन्होंने देश में बढ़ते अलगाववाद पर चिंता व्यक्त करते हुए युवाओं में राष्ट्रीय भावना के प्रचार प्रसार पर बल दिया,साथ ही उन्होंने नशे की बढ़ती हुई प्रवृत्ति पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए युवाओं से नशे से दूर रहने का आह्वान किया।
केन्द्रीय आर्य युवक परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल आर्य ने उन्हें आश्वस्त किया कि हम महर्षि दयानंद के स्वपनों का भारत बनायेंगे व युवा पीढ़ी में राष्ट्रीय भावना का विस्तार करेंगे। दिल्ली से प्रवीन आर्या ने मधुर भजन प्रस्तुत किया व आस्था आर्या ने आभार व्यक्त किया।

 राज्यपाल महोदय  का ओ३म् के पीतवस्त्र व

गायत्री मंत्र के स्मृति चिन्ह से अभिनंदन भी किया गया।उन्होंने भी उपहार भेंट किया।


Share: