अरुणेश नीरन को नेपाल सरकार ने दिया अंतर्राष्ट्रीय भोजपुरी सम्मान

Share:

डॉ अजय ओझा।

भोजपुरिया समाज के लिए गर्व की बात ! दुनिया भर से लगा बधाइयों का तांता।

नेपाल, 22 फरवरी। अंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस 2022 के अवसर पर भोजपुरी प्रतिष्ठान ,बीरगंज,नेपाल सरकार के तत्वावधान में आयोजित सम्मान समारोह के अवसर पर विश्व भोजपुरी सम्मेलन के अंतरराष्ट्रीय महासचिव डा अरुणेश नीरन जी को नेपाल सरकार द्वारा भोजपुरी के क्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय सम्मान प्रदान किया गया।सम्मान स्वरूप ₹100000 नगद,स्मृति चिन्ह एवं उत्तरीय प्रदान किया गया।इस सम्मान समारोह में प्रधानाचार्य डॉ मधुसूदन मणि त्रिपाठी,विश्व भोजपुरी सम्मेलन के राष्ट्रीय सचिव श्री जगदीश नारायण उपाध्याय एवं डॉ राम मनोहर लोहिया सेवा संस्थान एवं अध्ययन केंद्र के सचिव चंद्रशेखर मिश्र की गरिमामय उपस्थिति रही।

विश्व भोजपुरी सम्मेलन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजीत दुबे, महासचिव डॉ अशोक कुमार सिंह, मगध फाउण्डेशन के अध्यक्ष के एन त्रिपाठी तथा भोजपुरी फाउण्डेशन के चेयरमैन डॉ अजय ओझा ने अरुणेश नीरन को बधाई देते हुए कहा कि यह भोजपुरिया जगत के लिए गर्व की बात है। इंडियन डॉयस्पोरा के चेयरमैन सह मलेशिया में मॉरीशस के राजदूत जगदीश्वर गोबरधन ने अरुणेश नीरन को सम्मानित करने के लिए नेपाल सरकार को धन्यवाद दिया है।


Share: