दुनिया का सबसे गंदा आदमी

Share:

जयति भट्टाचार्य।
क्या आपको पता हैै कि दुुनिया का सबसे गंदा आदमी कौन हैै ? 83 वर्षीय इरानी अमो हाजी को दुनिया का सबसे गंदा आदमी कहा जाता है। होे सकता है इसे पढ़ते हुुए आपकोे घृणा का अहसास हो लेकिन यह वास्तव है, सच्चाई है। अमो हाजी को पानी से डर लगता है इसलिए वह 65 साल से नहाया नहीं है।

अमो हाजी के पास अपना घर नहीं हैं इसलिए वह अकेले ईरान के रेगिस्तान में रहतेे हैैं। वह एक साथी की तलाश तो करते हैं, लेकिन मजबूूरी में गांव के बाहर रेगिस्तान केे गड्ढों में रहते हैं। एक और अजीब आदत है अमो की। उन्हें ताजा खाना पसंद नहीं। वह साही का सड़ा हुआ मांस खातेे हैं। साही एक स्तनधारी प्राणी हैै जिसके शरीर पर कांट होते हैं। अमो को घर का बना खाना भी पसंद नहीं।

एक चीज अमो को बहुत पसंद है, सिगरेट पीना। गांव वालों द्वारा दी गई सिगरेट खत्म हो जाने पर अमो जानवरों के सूखे गोेबर से धूम्रपान करता है। अमो के अनुसार वह इतने साल तक जिंदा हैं क्योेंकि उन्होनेे अपनेे को गंदा रखा। अगर नहातेे तो बीमार पड़ जाते।


Share: