अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के प्रदेश व अधिनस्थ प्रकोष्ठ का गठन

Share:

अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा पूर्वी उत्तर प्रदेश के मंडल,जिलों व महानगर के मुख्य संगठक व प्रकोष्ठों की सूची अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के पूर्वी उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष प्रीत कुमार सिंह ने राष्ट्रीय अध्यक्ष और प्रतापगढ़ के पूर्व सांसद कुंवर हरिवंश सिंह और वरिष्ठ राष्ट्रीय महामंत्री राघवेंद्र सिंह राजू से वार्ता के उपरांत जारी की।पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुल 9 मंडलों के 36जिलो के पदाधिकारियों की सूची है। जिसमें प्रदेश पदाधिकारी ,प्रदेश संरक्षक मंडल, मंडलीय पदाधिकारी  के अलावा जिलों एवं महानगरों की सूची जारी की गई है। प्रदेश अध्यक्ष प्रीत कुमार सिंह के द्वारा जारी की गई सूची मेंप्रयागराज के मानवेंद्र सिंह को और कौशांबी जनपद के रामसागर सिंह को प्रदेश संरक्षक मंडल में स्थान दिया गया है, संरक्षक मंडल में कुल 9 सदस्य हैं जो लगभग हर मंडल सें संबंध रखते है।इसके अलावा कुल 12 उपाध्यक्ष हैं जिसमें कौशांबी के वीरेंद्र सिंह टेवां, इलाहाबाद विश्वविद्यालय के पूर्व महामंत्री संजय सिंह, प्रयागराज  जिला कोऑपरेटिव फेडरेशन के वर्तमान अध्यक्ष प्रेम कुमार सिंह उर्फ लल्ले सिंह और एस के सिंह समेत कुल 12 सदस्य हैं।प्रयागराज मंडल के पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह पत्रकार और मातृ स्नेह फाउंडेशन के संरक्षक और अध्यक्ष नागेंद्र सिंह समेत लोगों को प्रदेश महामंत्री बनाया गया है जिनकी संख्या 12 है।लखनऊ के धन्नजय स़िह को प्रदेश कोषाध्यक्ष व फैजाबाद के पाटेश्वरी सिंह को मीडिया प्रभारी और इलाहाबाद व प्रतापगढ़ के सौरभ सिंह सोमवंशी को प्रदेश का सह मीडिया प्रभारी बनाया गया है।इसके अलावा प्रदेश प्रचार मंत्री प्रयागराज के बृजेंद्र सिंह मनोज बनाए गए हैं जो पूर्व में भी इसी पद पर कार्यरत थे और अभी तक इलाहाबाद के जिला अध्यक्ष और अधिवक्ता सुरेश प्रताप सिंह समेत 14 सदस्यों  को प्रदेश में मंत्री बनाया गया है। विधि प्रकोष्ठ का संयोजक प्रतापगढ़ के धर्मेंद्र प्रताप सिंह को, चिकित्सा प्रकोष्ठ का संयोजक प्रयागराज के डॉक्टर कमलाकर सिंह और सैन्य प्रकोष्ठ का संयोजक लखनऊ के कर्नल नरेश सिंह को बनाया गया है । इसके अलावा पूर्वी उत्तर प्रदेश के 9 मंडलों के जिला अध्यक्षों की घोषणा भी कर दी गई है जिसमें रायबरेली के बृजेंद्र बहादुर सिंह को लखनऊ मंडल का अध्यक्ष, बाराबंकी के विजय विक्रम बहादुर सिंह को फैजाबाद मंडल अध्यक्ष ,बलरामपुर के शैलेंद्र सिंह को देवीपाटन मंडल का अध्यक्ष, बस्ती के सौरभ सिंह को बस्ती मंडल का अध्यक्ष, गोरखपुर के राजन शाही को गोरखपुर मंडल का अध्यक्ष, आजमगढ़ के डॉक्टर कुंदन सिंह को आजमगढ़ मंडल का अध्यक्ष, प्रयागराज के शिव शंकर सिंह परिहार  (एस एस परिहार) को प्रयागराज मंडल का अध्यक्ष, मिर्जापुर के मानवेंद्र सिंह को विंध्याचल मंडल का अध्यक्ष और वाराणसी के अधिवक्ता चंद्रकेश सिंह को वाराणसी मंडल का अध्यक्ष  बनाया गया है। इसके अलावा राजन सिंह को जिलाध्यक्ष सिद्धार्थ नगर ,राम कृपाल सिंह को जिला अध्यक्ष संत कबीर नगर ,रघुनाथ सिंह को जिला अध्यक्ष गोरखपुर, अरविंद सिंह को जिला अध्यक्ष देवरिया, राम प्रताप सिंह को जिला अध्यक्ष कुशीनगर, बलवीर सिंह को जिला अध्यक्ष रायबरेली, योगेंद्र प्रताप सिंह को जिला अध्यक्ष अयोध्या फैजाबाद ,भरत लाल सिंह को जिला अध्यक्ष बाराबंकी ,अमित सिंह को जिला अध्यक्ष अंबेडकर नगर ,भूपेंद्र सिंह को जिला अध्यक्ष सुल्तानपुर, कपिल कुमार सिंह को जिला अध्यक्ष अमेठी, जय सिंह को जिला अध्यक्ष बस्ती, प्रहलाद सिंह को जिला अध्यक्ष महाराजगंज,दिनेश सिंह को जिला अध्यक्ष आजमगढ़, विजय नंद सिंह  को जिला अध्यक्ष बलिया ,अखंड प्रताप सिंह को जिला अध्यक्ष मऊ , नृपेन्द्र प्रताप सिंह को जिला अध्यक्ष बनारस, केदार सिंह को जिला अध्यक्ष चंदौली, धर्मेश सिंह को जिला अध्यक्ष फतेहपुर, विजय सिंह को जिला अध्यक्ष प्रतापगढ़ ,   देश दीपक सिंह जिलाध्यक्ष गाजीपुर , विक्रम सिंह को जिलाध्यक्ष मिर्जापुर, श्याम सुन्दर सिंह को जिलाध्यक्ष भदोहीसंतोष सिंह को जिलाध्यक्ष जौनपुर, बृजेश सिंह को जिला अध्यक्ष  गोंडा,  अभ्यूदय सिंह को जिलाध्यक्ष बलरामपुर ,राजू सिंह को जिला अध्यक्ष श्रावस्ती, कमलेश सिंह को जिला अध्यक्ष बहराइच, राघवेंद्र सिंह को प्रयागराज महानगर अध्यक्ष, अरुण प्रताप सिंह बघेल को प्रयागराज का यमुनापार जिला अध्यक्ष, चंद्रभान सिंह को प्रयागराज गंगा पार का जिला अध्यक्ष,प्रधान श्याम सिंह उर्फ राजू को कौशांबी का जिला अध्यक्ष बनाया गया है इसके अलावा वीरांगना सूची में उन्नाव की  किरण सिंह को प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है  इसके अलावा कानपुर की श्रीमती पूजा सिंह ,  श्रीमती विजयलक्ष्मी सिंह , डॉ ऋचा सिंह ,  श्रीमती सरिता सिंह, श्रीमती नीलम सिंह, श्रीमती नेहा सिंह, श्रीमती दीप्ति चौहान और श्रीमती रूपम सिंह हैं।
प्रदेश के युवा प्रकोष्ठ की भी घोषणा कर दी गई  है जिसमें प्रदेश के युवा प्रकोष्ठ में कुल 14 महामंत्री हैं उसके अलावा कुल 13 प्रदेश उपाध्यक्ष बनाए गए हैं 12 प्रदेश सचिव बनाए गए हैं इसके अलावा पूर्वी उत्तर प्रदेश के युवा मंडल अध्यक्षों की घोषणा भी कर दी गई है जिसमें लखनऊ मंडल का अध्यक्ष अभिजीत सिंह, अयोध्या फैजाबाद मंडल अध्यक्ष नीरज सिंह ,बस्ती मंडल अध्यक्ष विशाल सिंह, गोरखपुर मंडल अध्यक्ष धर्मपाल सिंह ,  आजमगढ़ मंडल अध्यक्ष विवेक सिंह ,बनारस मंडल अध्यक्ष सुधाकर सिंह, कानपुर मंडल अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह को बनाया गया है ।इसके अलावा युवा प्रकोष्ठ में प्रयागराज का अध्यक्ष सौरभ सिंह “क्रांतिकारी”, लखनऊ जिला अध्यक्ष अटल कुमार सिंह, सीतापुर जिला अध्यक्ष अजय प्रताप सिंह, लखीमपुर खीरी जिला अध्यक्ष शांतनु सिंह ,हरदोई जिला अध्यक्ष राजीव सिंह, रायबरेली जिला अध्यक्ष अमित सिंह ,अयोध्या फैजाबाद जिला अध्यक्ष शक्ति सिंह, बाराबंकी जिला अध्यक्ष निघिश कुमार सिंह, अंबेडकर नगर जिला अध्यक्ष शेर बहादुर सिंह, सुल्तानपुर जिला अध्यक्ष हरेंद्र प्रताप सिंह अमेठी जिला अध्यक्ष सुरेंद्र प्रताप सिंह, सिद्धार्थनगर जिला अध्यक्ष रत्नेश प्रताप सिंह ,   छोट पाल सिंह जिलाध्यक्ष देवरिया,पवनराव   जिला अध्यक्ष कुशीनगर के अलावा   महाराजगंज जिला अध्यक्ष हरकेश सिंह, कौशांबी जिला अध्यक्ष विवेक सिंह, आजमगढ़ जिलाा अध्यक्ष अतुल कुमार सिंह, बलिया जिला अध्यक्ष मुकेश सिंह चंदौली जिला अध्यक्ष नवीन कुमार सिंह गाजीपुर जिला अध्यक्ष दमन सिंह , डा मनीष को जौनपुर में और बलरामपुर में अमित सिंह को युवा जिला अध्यक्ष बनाया गया है। पूर्वी उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष प्रीत कुमार सिंह और वरिष्ठ प्रदेश महामंत्री वीरेंद्र सिंह पत्रकार ने अपने संयुक्त बयान में कहा है कि आने वाले समय में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा “आरक्षण की समीक्षा”, “एससी०एसटी०एक्ट में संशोधन” “जनसंख्या नियंत्रण कानून” “सवर्ण आयोग” और किसान आयोग के लिए संघर्ष करेगी।पुनः संयुक्त रुप से दोनों लोगों ने यह भी कहा कि सभी पदाधिकारियों को अवगत किया जा रहा है कि अपने अपने कार्यक्षेत्र व अधिनस्थ पदाधिकारियों की सूची अति शीध्र तैयार करके अपने बड़े पदाधिकारियों से अनुमोदित कर प्रदेश कार्यालय में प्रेषित करें।

सौरभ सिंह सोमवंशी (पत्रकार)


Share:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *