मध्य प्रदेश: अजा मोर्चा की वीडियो कान्फ्रेंसिंग संपन्नमोर्चा अध्यक्ष ने की सफाई कर्मचारी संगठन के प्रमुखों से चर्चा

Share:

भोपाल। अनुसूचित जाति मोर्चा के पदाधिकारियों ने शुक्रवार को सागर, रीवा और शहडोल संभाग के सफाई कर्मचारी संगठनों के प्रमुखों से चर्चा करते हुए मोदी सरकार द्वारा किए गए कार्यो और निर्णयों के बारे में विस्तृत चर्चा की। कान्फ्रेंसिंग में सफाई कर्मचारी संगठन के प्रमुखों ने प्रधानमंत्री जी द्वारा सफाई कर्मियों के हित में लिए गए निर्णय और स्वच्छता अभियान में उनको प्राथमिकता देने के लिए धन्यवाद दिया।  मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का प्रथम वर्ष पूरा होने पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा देश भर में अभियान चलाया जा रहा है, जिसके तहत पार्टी के विभिन्न मोर्चे सामाजिक वर्गों के प्रमुखों से चर्चा कर रहे हैं। अभियान के तहत शुक्रवार को अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्री सूरज कैरो ने सागर, रीवा व शहडोल संभाग के सफाई कर्मचारी संगठन के वरिष्ठ जनों को वीडियो कान्फ्रेंसिंग से संबोधित किया। बैठक को मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं मोर्चा प्रभारी श्री रमेशचन्द्र रत्न, मोर्चा के प्रदेश महामंत्री श्री मुकेश टंटवाल ने भी सम्बोधित किया।  श्री सूरज कैरो ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने स्वच्छ भारत अभियान के माध्यम से समृद्ध भारत की परिकल्पना को साकार किया है। सफाई कर्मियों की इस अभियान में एक महत्वपूर्ण भूमिका प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने निर्धारित की है। उन्होंने कहा कि कोरोना संकटकाल में हमारी जिम्मेदारी बढ़ी है। हमें इस विपरीत समय में सरकार के कार्यों को नीचे तक पहुंचाने के लिए सेतु का काम करना है। उन्होंने कोरोना से लड़ने के लिए फेस मास्क, सेनेटाइजर का उपयोग और दो गज दूरी रखने का आग्रह किया। वीडियो कान्फ्रेंसिंग में सफाई कर्मचारी संगठनों के पदाधिकारियों ने अपने विचार व्यक्त किए और मोर्चा द्वारा चलाए जा रहे अभियान में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करने की बात कही। बैठक का संचालन मध्यप्रदेश सफाई कर्मचारी संगठन के सदस्य श्री अमित कछवाह एवं आभार प्रदेश कार्यालय मंत्री श्री रामस्वरूप शुक्रवारे ने माना।

देवदत्त दुबे (मध्य प्रदेश ब्यूरो प्रमुख )


Share:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *