चार राज्यों में भाजपा की प्रचंड बहुमत से जीत के खुशी में जश्न मनाते उड़े अबीर गुलाल

बेनीमामधव सिंह ।

 मेदिनीनगर(पलामु) : नावा बाजार प्रखंड मुख्यालय में चार राज्यों में भाजपा के प्रचंड बहुमत से जीत की खुशी में नावा बाजार भाजपा मंडल अध्यक्ष महादेव प्रसाद यादव के नेतृत्व में  जुलूस निकालकर भाजपा कार्यकर्ताओं को मुंह मीठा कराते हुए अबीर गुलाल एक दूजे को लगाते हुए जीत की बधाई दी।

मौके पर मंडल अध्यक्ष महादेव प्रसाद ने कहा कि उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, गोवा ,मणिपुर कि भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रचंड बहुमत देकर भाजपा की जीत दिलाई जो धन्यवाद के पात्र हैं।

भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व आदित्यनाथ योगी  के नेतृत्व में भाजपा की जीत कार्यकर्ताओं ने सर्वोपरि  बताया।
वहींपूर्व मंडल अध्यक्ष अजय कुमार उर्फ दीपक गुप्ता ने कहा कि उत्तर प्रदेश, मणिपुर ,गोवा ,उत्तराखंड में परिवारवाद तथा वंशवाद का खात्मा हुआ है और राष्ट्रवाद का विजय हुआ है ।उत्तर प्रदेश में एक बार पुनः योगी की नेतृत्व में प्रचंड बहुमत से सरकार बनेगी ।जिससे उत्तर प्रदेश के तमाम सांस्कृतिक सनातन धर्म का उद्गम स्थानो का विकास होगा।

उक्त मौके पर किसान मोर्चा के प्रखंड अध्यक्ष उदय यादव युवा मोर्चा प्रखंड नंदलाल ठाकुर महामंत्री पंकज चंद्रवंशी मंत्री मनोज कुमार गुप्ता किसान मोर्चा महामंत्री महेंद्र शाह युवा मोर्चा महामंत्री शत्रुघ्न विश्वकर्मा उपाध्यक्ष सुरेश चौधरी पंचायत अध्यक्ष जगदीश सिंह पंचायत अध्यक्ष निर्मल यादव पूर्व मुखिया सह भाजपा नेता गिरवर सिंह ओबीसी मोर्चा प्रखंड अध्यक्ष कर्मदेव चंद्रवंशी युवा मोर्चा महामंत्री राजकुमार गुप्ता पवन गुप्ता सुदामा प्रसाद, उप मुखिया ईटको पंचायत मीर आशिक, पूर्व नावा बाजार मीडिया प्रभारी विक्रम यादव तथा सम्मानीय अतिथि गण एवं सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने।