सड़क हादसे में पांचवीं कक्षा के छात्रा की मौत

Share:

मेदिनीपुर, 09 मार्च। पश्चिम मेदिनीपुर जिले के दासपुर के कलमीजोर इलाके में बुधवार को सड़क दुर्घटना में एक दस साल की छात्रा की मौत हो गयी। छात्रा का नाम नताशा पोरिया है। वह ब्राह्मण बसन हाई स्कूल के पांचवीं कक्षा की छात्रा थी। नताशा अपने स्कूल जाने वाली सड़क के किनारे साइकिल से स्कूल जा रही थी।

बताया गया है कि इस हादसे में तीन और छात्र घायल हुए है। नताशा रोज की तरह साइकिल से स्कूल जा रही थी। तभी विपरीत दिशा से आ रही एक ट्रॉली उसे धक्का मरते हुए आगे निकल गयी। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गयी। उसे तुरंत घाटाल महकमा अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। दासपुर थाना की पुलिस ने ट्रॉली को जब्त कर लिया है और उसके चालक को गिरफ्तार कर लिया है।

इस हादसे के बाद आक्रोशित परिजनों व स्थानीय लोगों ने विरोध करना शुरू कर दिया। टायर और बांस फेंक कर सड़क को जाम कर दिया गया। उनका आरोप है कि जर्जर सड़कों पर मशीन एवं ट्रॉलियों की आवाजाही की वजह से आये दिन दुर्घटना हो रही है। पुलिस ने लोगों को समझ-बुझा कर परिस्थिति को नियंत्रित किया जिसके बाद्द यातायात स्वाभाविक हुई।


Share: