आठ एशियाई शेर कोरोना पाॅजीटिव

Share:

ऐेसी घटना भारत में पहली बार सामने आया है। हैदराबाद के चिड़ियाघर मेें ८ एशियाई शेर कोरोना पाॅजीटिव पाए गए। केंद्रीय पर्यावरण,वन एवं जलवायुु परिवर्तन मंत्रालय के अनुसार ८ शेरों के गले व नाक से २४ अप्रैल को सैंपल लेकर जांच के लिए भेेजा गया और रिपोेर्ट पाॅजीटिव आई। सभी शेेरोें को अलग रखा गया है और उनका इलाज हो रहा है। वहां के अन्य जानवरों की भी निगरानी बढ़ा दी गई है। चूंकि अब कोेरोना जानवरों तक पहुंच चुका है तो केंद्रीय चिडियाघर प्राधिकरण नेे सभी चिड़ियाघर एवं वन्य अभ्यारण्योें को बंद करनेे का परामर्श दिया है। जानवरों का संक्र्रमित होना बताता है कि यह रोग जानवरों सेे इंसानों में नहीं फैला है। पहले ऐसा ही कहा जा रहा था और दुनिया भर में इसका अध्ययन जारी है। बहरहाल शेर अब स्वस्थ दिख रहे हैं और ठीक से खाना खा रहे हैं।


Share: