प्रतापगढ़ न्यूज़: 55 लीटर अवैध कच्ची देसी शराब के साथ 03 अभियुक्त गिरफ्तार, मौके पर लगभग 05 क्विंटल लहन किया गया नष्ट

Share:

जतिन कुमार चतुर्वेदी।

प्रतापगढ़।आगामी विधानसभा चुनाव, 2022 को निष्पक्ष व सकुशल सम्पन्न कराए जाने के दृष्टिगत अवैध शराब के निर्माण/बिक्री पर अंकुश लगाने हेतु पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ प्रतापगढ़ श्री सतपाल अंतिल द्वारा दिये गये निर्देश के क्रम में जनपद के थाना लालगंज पुलिस द्वारा देखभाल क्षेत्र/चेकिंग के दौरान मुखबिर खास की सूचना पर थाना क्षेत्र के ग्राम कटरा दुग्धा मजरे पुरवारा व ग्राम नेकनामपुर से 03 व्यक्तियों को 55 लीटर अवैध कच्ची देसी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया व मौके से लगभग 05 क्विंटल लहन नष्ट किया गया।

अभियुक्तों का विवरण-

  1. राजाराम पुत्र रामचरण निवासी कटरा दुग्धा थाना लालगंज, जनपद प्रतापगढ़
  2. गोविंद पुत्र खटाई निवासी कटरा दुग्धा थाना लालगंज, जनपद प्रतापगढ़
  3. राजेश सरोज पुत्र रामेश्वर सरोज निवासी नेकरामपुर थाना लालगंज जनपद प्रतापगढ़

पंजीकृत अभियोग-

  1. मु0अ0सं0 82/2022 धारा 60 आबकारी अधिनियम बनाम राजाराम उपरोक्त
  2. मु0अ0सं0 83/2022 धारा 60 आबकारी अधिनियम बनाम गोविंद उपरोक्त
  3. मु0अ0सं0 84/2022 धारा 60 आबकारी अधिनियम बनाम राजेश सरोज उपरोक्त

पुलिस टीम – थानाध्यक्ष श्री कमलेश कुमार पाल मय टीम थाना लालगंज, जनपद प्रतापगढ़।


Share: