चंडीगढ़ में सांप का सौदागर गिरफ्तार, डिमांड में रहता है ‘सैंड बोआ

Share:

डॉक्टर अजय ओझा ।

नई दिल्ली, 15 जुलाई। चंडीगढ़ में नशीले पदार्थों की तो तस्करी हो ही रही थी अब यहां सांप की भी तस्करी होने लगी है| दुर्लभ प्रजाति के सांपों की लिस्ट में शामिल हो रखे “सैंड बोआ सांप ” की तस्करी करने के आरोप में चंडीगढ़ पुलिस ने एक शख्स को गिरफ्तार किया है| आरोपी इस” सैंड बोआ सांप “को लाखों रूपए में बेचने निकला था| लेकिन इससे पहले शख्स सैंड बोआ सांप की तस्करी कर पाता, पुलिस को इसकी भनक लग गई और फिर आरोपी का बना बनाया प्लान फेल कर पुलिस ने उसे दबोच लिया| पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करने के साथ सैंड बोआ सांप को अपने कब्जे में लेकर इसे वन्य जीव रेस्क्यू टीम को सौंप दिया है| इधर, शख्स की पहचान पंजाब के पठानकोट के रहने वाले रवि के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक, थाना 17 पुलिस बुधवार देर रात थाना-17 के प्रभारी इंस्पेक्टर राम रत्न शर्मा की सुपरविजन में एरिया में पेट्रोलिंग कर रही थी। पेट्रोलिंग के दौरान पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि सेक्टर 23 नजदीक गवर्नमेंट स्कूल के पास सैंड बोआ सांप का यह सौदागर मौजूद है| जिसके बाद थाना-17 पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची और इसे दबोचा लिया|

पुलिस ने अपना नकली ग्राहक भेजा…..

थाना-17 पुलिस ने सैंड बोआ सांप के सौदागर को रंगे हाथ पकड़ा है| थाना-17 पुलिस जब मौके पहुंची तो आरोपी को ऐसे ही सीधा न दबोचने की जगह पुलिस टीम से एक सदस्य ग्राहक बनकर आरोपी के पास पहुंचा| आरोपी के पास नकली ग्राहक बनकर गए पुलिस सदस्य ने आरोपी से बातचीत की| इस बीच पता चल गया कि आरोपी के पास सांप है और वह इसे बेच रहा है| जिसके बाद फिर क्या था| पुलिस सदस्य ने सांप के सौदे की बात शुरू कर दी| यहां तक की सांप के सौदागर को फंसाने के लिए पुलिस सदस्य ने उसे पैसे भी दिखाए| इसके बाद कीमत तय हुई| अब बारी थी पैसे देने की और सांप लेने की और इसी के साथ सांप के सौदागर के गिरफ्त में आने की| जहां अब जैसे ही लेनदेन की प्रक्रिया हुई पास मौजूद पुलिस टीम ने सांप के सौदागर आरोपी को धर दबोचा|

आरोपी से पूछताछ करेगी पुलिस….

सैंड बोआ सांप का सौदागर आरोपी अब पुलिस के हत्थे चढ़ गया है| आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है| पुलिस आरोपी से कड़ाई से पूछताछ करेगी| पुलिस यह जानना चाहेगी कि यह आरोपी इससे पहले कितने सांपो का सौदा कर चुका है| कहाँ किन्हें किया है| और इस काम में इस आरोपी के पीछे क्या और भी लोग हैं?… हैं तो वो कौन हैं…? फिलहाल, पुलिस मामले में हर एंगल से जांच पड़ताल करेगी|

डिमांड में रहता है ‘सैंड बोआ’….. सौदा गैरकानूनी…..

वैसे तो किसी भी अन्य वन्य जीव का सौदा गैरकानूनी ही है और बात अगर ‘सैंड बोआ’ की करें तो इसे दुर्लभ प्रजाति में रखा गया है| सैंड बोआ सांप को दोमुंहा सांप के नाम से भी जाना जाता है| यह सांप बालू के नीचे छिपा रहता है, इस वजह से इसका नाम सैंड बोआ पड़ा है| इस सांप की आंखें अनाकोंडा की तरह उसके सिर पर होती हैं| बतादें कि, सैंड बोआ सांप काफी डिमांड में रहता है और यही कारण है कि इसकी तस्करी होते हुए देखी जाती है| लोगों में इसे लेकर भ्रम की बातें भी सामने आती हैं| इसके अलावा कहा जाता है कि यह कई चीजों में उपयोगी है|


Share: