संविधान की रक्षा करना हम सभी की जिम्मेदारी : अरविंद केजरीवाल

Share:

माॅडल टाउन के छत्रसाल स्टेडियम में दिल्ली सरकार ने आयोजित किया गणतंत्र दिवस पर सांस्कृतिक कार्यक्रम 
नई दिल्ली, 25 जनवरी (हि.स.)। दिल्ली सरकार ने शनिवार को माॅडल टाॅउन के छत्रसाल स्टेडियम में गणतंत्र दिवस के अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया। दिल्ली सरकार के मुख्य सचिव की तरफ से आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल मुख्य अतिथि रहे। इस कार्यक्रम में भारी सख्या में लोग जमा हुए थें। 
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली और देश वासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि संविधान की प्रस्तावना उसकी मूल आत्मा है। संविधान को बचाए रखना हम सब 130 करोड़ भारत वासियों की जिम्मेदारी है। जब-जब देश कठिन परिस्थितियों से गुजरेगा, यह संविधान हमारी रक्षा करेगा। 


मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ‘हम होंगे कामयाब, एक दिन…’ गीत गाकर दिल्ली और देश वासियों को भारत को दुनिया का नेतृत्व करने वाला देश बनाने के लिए एकजुट होने की अपील की। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि आज हम गणतंत्र दिवस की 70वीं वर्षगांठ मना रहे हैं। आज से 70 साल पहले 26 जनवरी 1950 को हमारे देश का संविधान लागू हुआ था। 
हमारे देश का संविधान हमारे स्वतंत्रता सेनानियों ने बनाया था। करोड़ों लोगों ने देश को आजाद कराने के लिए कुर्बानियां दी थी। उन्होंने बड़ी से बड़ी कुर्बानियां दी थी। ऐसे लोगों ने आजाद भारत का एक सपना देखा था कि भारत कैसा होगा। उस भारत को उन्होंने संविधान में संजोया था। इस संविधान की एक प्रस्तावना है। इस प्रस्तावना को संविधान की आत्मा माना गया है। यह प्रस्तावना एक तरह से संविधान का निचोड़ है। संविधान को बचाए रखने की जिम्मेदारी हम सब 130 करोड़ भारत वासियों की जिम्मेदारी है। हम इस संविधान को बचाए रखेंगे, तो जब-जब देश कठिन परिस्थिति से गुजरेगा। यह संविधान हमारी रक्षा करेगा। यह संविधान देश की रक्षा करेगा। हम सब को मिल कर भारत को एक महान देश बनाना है। भारत को दुनिया का नेतृत्व करना है। भारत को दुनिया का नंबर वन देश बनाना है। 
ने कहा कि हमारी सरकार ने दिल्ली में शिक्षा और स्वास्थ्य में कायाकल्प किया। बिजली दो सौ यूनिट फ्री की। महिलाओं का बसों में सफर मुफ्त किया। इससे हर आदमी की जेब में बचत होती है और विकास का पहिया घुमता है। इसी तरीके से राज्य और फिर देश आगे बढ़ता है।
हिन्दुस्था समाचार /प्रतीक


Share:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *