मोदी जी के नेतृत्व में भारत विश्व गुरु बनने की ओर अग्रसर: दिलीप सैकिया

Share:

डॉ अजय ओझा।

रांची, 23 नवंबर भाजपा राष्ट्रीय महामंत्री सह प्रदेश प्रभारी दिलीप सैकियाँ ने कार्यसमिति बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा एक जीवंत संगठन है, इसलिए इसकी सबसे निचले इकाई बूथ को भी जीवंत बनाने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि जो भी तय कार्यक्रम को बूथ स्तर तक ले जाने की आवश्यकता है।

उन्होंने कहा कि जनसंघ से लेकर भाजपा तक कि 70 वर्ष की यात्रा में हमसे अपने नीति- सिद्धान्तों के साथ कभी समझौता नही किया।
हर कार्यकर्ता का पद, लक्ष्य और कार्यपद्धति निर्धारित है।
उन्होंने कहा कि हम व्यक्ति नही सामूहिक नेतृत्व पर विश्वास करते है। लोकतंत्र का उदाहरण भाजपा जैसे दल में ही देखने को मिलती है,अन्य दलों में नही।

उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता के 70 वर्ष बाद मोदी जी के नेतृत्व में भारत का स्वाभिमान फिर से जाग चुका है। भारत विश्वगुरु बनने की ओर अग्रसर है।

नया भारत के निर्माण में कार्यकर्ता की महत्वपूर्ण जिम्मेवारी है।

उन्होंने कहा कि केंद्र की योजनाओं को जन-जन तक पहुँचाना कार्यकर्ताओ का दायित्व होना चाहिए।

उन्होंने कहा कि संगठन में टीम स्प्रिट के साथ कार्य करना है। सभी कार्यकर्ताओं का एक लक्षय, समान आकांक्षा, समान आशा होनी चाहिए।
भारत को शक्तिशाली बनाने के लिए सभी को एकजुट होने की आवश्यकता है।
उन्होंने कहा कि पार्टी का पन्ना प्रमुख से लेकर प्रदेश एवं राष्ट्रीय स्तर के नेता का समान जिम्मेदारी सुनिश्चित है।

पार्टी के हर छोटे-बड़े कार्यकर्ता पार्टी के चेहरा है। लोग सभी नेताओं को नोटिस करती है। इसलिए हमारा आचरण जनता के प्रति फ्रेंडली होनी चाहिए।

उन्होंने कार्यकर्ताओ से कहा कि कार्यकर्ता अपने आप को विश्लेषण कीजिये कि पहले और अब में कितना फ़र्क़ आया है।

उन्होंने कार्यकर्ताओ से कहा कि अपनी स्ट्रेंथ और वीकनेस को समझने की आवश्यता है।

पंचायत चुनाव रोककर भर्ष्टाचार को हेमन्त सरकार दे रही है बढ़ावा: बाबूलाल मरांडी

भाजपा विधायक दल के नेता सह पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने कहा कि राज्य सरकार के दोनों हाथ भ्रष्टाचार में संलिप्त है। जहां एक ओर मोदी सरकार DBT के माध्यम से सहयोग राशि लाभुकों के खाता में ट्रांसफर कर रही है वहीं टेंडर में कमिशन के चक्कर मे घटिया स्तर की धोती साड़ी, कंबल वितरण कर रही है।
उन्होंने कहा कि राज्य की पुलिस प्रशासन सरकार की टूल्स के रूप में कार्य कर रही है। सत्ता में बैठे हुए लोगो को कमिसन पहुचाने के चक्कर मे सरकारी तंत्र लॉ एंड आर्डर छोड़कर वसूली में लगी हुई है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस-झामुमो के लोग पेट्रोल-डीजल के दाम कम करने को लेकर लगातार केंद्र सरकार के खिलाफ आंदोलन कर रहे थे। जब केंद्र सरकार ने अपने हिस्सा का VAT कम कर दिया है। लेकिन राज्य सरकार अपने हिस्सा का VAT कम नही करके चुपचाप कुम्भकर्णी निद्रा में लीन है।

उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि हेमन्त सरकार के कुकर्मो को लेकर कार्यकर्ता जनता के बीच जाकर बार-बार बताने का काम करनी की आवश्यकता है।
उन्होंने कार्यकर्ताओ से आग्रह किया कि सड़क पर उतरकर जोरदार आंदोलन करने की आवश्यकता है।
उन्होंने कहा कि पंचायत चुनाव नहीं कराना हेमन्त सरकार की हिडेन एजेंडा है। भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने में जुटी है हेमन्त सरकार।


Share: