ब्रिटिश सेना की महिला सिख अधिकारी दक्षिणी ध्रुव के लिए रवाना

Share:

ब्रिटिश सेना की 32 वर्षीया महिला सिख अधिकारी कैप्टन हरप्रीत चंडी दक्षिणी ध्रुव के लिए रवाना हो चुकी हैं। इन्हें पोलर प्रीत के नाम से भी जाना जाता है। लंदन से वह एक फिजीयोथेरापिस्ट के साथ चिली के लिए रवाना हुई हैं। दक्षिणी ध्रव के इस एकल साहसिक अभियान पर जाने वाली वह भारतीय मूल की पहली महिला हैं। वह 60 मील प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली बर्फीली हवाओं का सामना करते हुए दक्षिणी ध्रुव पर 700 मील की यात्रा तय करेंगी। इस यात्रा में 45-47 दिन लगेंगे।


Share: