बारात में डीजे बजने से बिदका घोड़ा, दूल्हा समेत चार घायल

Share:

जौनपुर, 19 जनवरी (हि.स.)। रामपुर थाना क्षेत्र के जमालापुर बाजार में शनिवार रात दूल्हे की परछन के दौरान घोड़ा बिदक जाने से चार लोग घायल हो गए। बेलगाम घोड़ा भी एक चार पहिया वाहन से भिड़कर घायल हाे गया।

गंभीर रूप से घायल महिला काे निजी अस्पताल में भर्ती कराया है।बताया गया है कि जमालापुर बाजार के शिव बाबू मोदनवाल के लड़के कल्याण मोदनवाल की बारात मड़ियाहूं थाना के कस्बे कजियाना मोहल्ले में जानी थी। धूमधान से शनिवार की रात बारात की तैयारी हो रही थी। दूल्हे की माता उमा देवी परछन कराने के लिए घोड़े पर सवार दूल्हे के पास आई। इस दौरान डीजे बजने से घोड़ा बिदक गया और दूल्हा घोड़े से गिर कर घायल हाे गया। बारातियाें में भी अफरा-तफरी मच गई।घोड़े की टक्कर से एक बाइक सवार को भी गंभीर चोटें आईं। इस घटना में दूल्हे की माता उमा देवी (40), पिता शिव बाबू मोदनवाल (38) पड़ोसी निर्मला देवी (45) और खुद दूल्हा (22) घायल हो गए। घोड़ा भागते वक्त चार पहिया वाहन से टकरा कर सड़क पर गिर गया। सभी घायलाें को प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उमा देवी की हालत गंभीर बनी हुई है।
 हिन्दुस्थान समाचार/विश्व प्रकाश/अम्बर


Share:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *