प्रयागराज में हत्यारों ने दी पुलिस को सीधी चुनौती

Share:

सौरभ सिंह सोमवंशी

प्रयागराज के मऊआइमा थाना अंतर्गत सिसवा मदारी गांव में 8 मार्च की रात फुलगेंद्र सिंह का कुल्हाड़ी से अज्ञात हमलावरों ने पीट पीट कर घायल दिया गया था। जिनकी लखनऊ में इलाज के दौरान मौत हो गई। मौत की खबर मिलते ही हजारों लोग मऊआइमा में जुटने लगे और रास्ता जाम कर दिया। लोगों का कहना है कि शासन प्रशासन के अधिकारी और जिम्मेदार लोग आएं और उनके परिवार को आर्थिक मदद दें। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा प्रयागराज मंडल अध्यक्ष व आरक्षण समीक्षा मोर्चा के राष्ट्रीय संयोजक वीरेंद्र सिंह पत्रकार भी अपने साथियों के साथ पहुंचे और प्रयागराज रेंज के आईजी कवींद्र प्रताप सिंह से बात की तो उन्होंने कहा कि उनकी एसपी गंगापार एन के सिंह से और सोरांव के उपजिला अधिकारी से बात हो चुकी है उनके परिवार की पूरी मदद की जाएगी। फुलगेंद्र सिंह की आर्थिक स्थिति बड़ी खराब है उनके पांच लड़कियां और एक लड़का है जिसमें से अभी तीन लड़कियों की शादी करनी है। फुलगेंद्र किसी तरह से टावर पर नौकरी करके अपना गुजर-बसर करते थे। जमीन के नाम पर केवल एक बीघा जमीन है। पूरे परिवार की जिम्मेदारी फुलगेंद्र पर ही थी। मऊआइमा के ब्लाक प्रमुख सुधीर मौर्या ने उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या से बात की और उन्होंने बताया कि उपमुख्यमंत्री कल उनके घर जाएंगे और ₹30 लाख की आर्थिक मदद करेंगे इसके अलावा उनके परिवार में इकलौते पुत्र को नौकरी के साथ-साथ एक शस्त्र लाइसेंस भी दिया जाएगा।
आरक्षण समीक्षा मोर्चा के राष्ट्रीय संयोजक वीरेंद्र सिंह पत्रकार ने इसे प्रयागराज पुलिस की बड़ी लापरवाही करार दिया है उन्होंने कहा कि इस तरह की घटनाएं आए दिन प्रयागराज क्षेत्र में लगातार घटती रही है । उन्होंने कहा कि यह घटना पुलिस प्रशासन की चूक और प्रयागराज पुलिस को सीधी सीधी चुनौती है 5 दिन बीत जाने और मउआइमा थाना में एफ आई आर दर्ज होने के बावजूद अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है उन्होंने कहा कि पुलिस को जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार करना चाहिए। अन्यथा की स्थिति में आंदोलन किया जाएगा। वीरेंद्र सिंह ने परिवार को 50लाख मुुुआवआ, परिवार को सुरक्षा व परिवार में बेटे कोो नौकरी , शस्त्र लाइसेंस हेतु मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को संबोधित पत्र भी सोरांव उपजिलाधिकारी को सौंपा। उनके साथ श्याम सिंह , संजय जेंटलमैन, प्रमोद दुबे, अंकित सिंह पंचदेवरा, बुंदेल सिंह प्रधान, के बी सिंह, संजय सिंह, शैलेंद्र प्रताप सिंह, राम प्रकाश सिंह, अधिवक्ता त्रिलोकी सिंह,हाई कोर्ट बार एसोसिएशन के पूर्व कोषाध्यक्ष राजकुमार सिंह, रतन सिंह तोमर, राजकुमार साहू, राजकुमार शुक्ला,एल एन सिंह पत्रकार, विश्वविजय सिंह, धर्म राज , अवधेश जय सिंह राम सेेवक पांडे आदि मौजूद रहे।


Share:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *