पीलीभीत : नेहरू युवा केंद्र ने साइकिल रैली के माध्यम से दिया फिट इंडिया का संदेश

Share:

पीलीभीत, 19 जनवरी (हि.स.) । स्थानीय  नेहरू युवा केंद्र संगठन की तरफ से फिर इंडिया कार्यक्रम के तहत आज सुबह एक साइकिल रैली का आयोजन किया गया। इसमें 100 से अधिक युवाओं ने साइकिल चला कर स्वस्थ रहने एवं प्राकृतिक संसाधनों को बचाने के प्रति शहर के लोगों को जागरूक किया।रविवार सुबह नेहरू युवा केंद्र संगठन के युवा समन्वयक शिवम शर्मा के नेतृत्व में 100 से अधिक युवाओं ने गाना शहर के गांधी स्टेडियम में एकत्र हुए।

जिला क्रीड़ा अधिकारी राजकुमार एवं सुनगढ़ी थाना प्रभारी राजेश ने साइकिल रैली को हरी झंडी दिखा कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया। नेहरू युवा केंद्र संगठन के युवाओं ने शहर के प्रमुख चौराहों से होते हुए उपाधि कॉलेज में रैली का समापन किया।रैली में आए युवाओं को संबोधित करते हुए युवा समन्वयक शिवम शर्मा ने कहा कि साइकिल कई वर्षों से यातायात का एक मुख्य साधन रहा है। इसकी खूबी यह है कि एक तो इससे शरीर स्वस्थ रहता है, दूसरे प्राकृतिक संसाधन को संरक्षित करने में महत्वपूर्ण भूमिका रहती है। इसके बावजूद पाश्चात्य संस्कृति को देख कर युवा दिग्भ्रमित हो गया। इसके कारण साइकिल का उपयोग सीमित हो गया है। इन हालात में नेहरू युवा केंद्र के हर एक युवा की जिम्मेदारी है कि वह समाज के प्रति एवं साइकिल के प्रति लोगों को जागरूक करें। लोग फिट किस तरह से रहें,  इसके प्रति उन्हें जागरूक करें।रैली में मुख्य रूप से मरौरी ब्लॉक के राष्ट्रीय स्वयंसेवक आनंद कुमार सुमित जैसवार रोहित कुमार लरोरीखेड़ा ब्लॉक के धर्मेंद्र कुमार, विप्लव शर्मा संगीता गंगवार, तृप्ति दीक्षा, वैभव पांडे, आयुष मिश्रा, आदित्य प्रजापति और साहस प्रजापति आदि युवा उपस्थित थे।

हिन्दुस्थान समाचार/विक्रांत शर्मा


Share:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *