चीन में कोरोनावायरस से मरनेवालों की संख्या बढ़कर हुई 2,345

Share:

बीजिंग, 22 फरवरी (हि.स.)।चीन में कोरोनावायरस से मरनावालों की संख्या बढ़कर 2,345 हो गई है। जबकि कुल 76,288 मामले की पुष्टि हुई है। चीन के स्वास्थ्य प्रशासन से शनिवार को यह जानकारी दी।

नेशनल हेल्थ कमीशन के मुताबिक शुक्रवार को 397 नए मामले सामने आए हैं और 109 लोगों की मौत हो गई है। मरने वालों में हुबेई प्रांत से 106 लोगों की मौत हो गई है और शंघाई और हेबई में एक एक व्यक्ति की मौत हो गई है।

शुक्रवार को 1361 नए संदिग्ध मामले सामने आए हैं। शुक्रवार को 2,393 लोगों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।

उल्लेखनीय है कि चीन के वुहान शहर से कोरोनावायरस के फैलने की शुरुआत हुई थी। जो बाद में विश्व भर में फैल गया। बड़ी संख्या में इससे ग्रसित लोग मर रहे हैं। कई देशों ने अपने नागरिकों के चीन की यात्रा करने पर प्रतिबंध भी लगा दिया था।

हिन्दुस्थान समाचार/सुप्रभा सक्सेना


Share:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *