इलाहाबाद झांसी क्षेत्र से कांग्रेस ने दिया अजय को टिकट

Share:

सौरभ सिंह सोमवंशी

भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने इलाहाबाद झांसी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से वर्तमान जिला उपाध्यक्ष अजय सिंह को टिकट दिया है। अजय सिंह पेशे से केपी जयसवाल इंटर कॉलेज मुट्ठीगंज में प्रवक्ता हैं। इसके अलावा इलाहाबाद विश्वविद्यालय कार्यकारिणी के 1990 से 1995 तक सदस्य भी रह चुके हैं। 16 दिसंबर 1970 में आजमगढ़ में जन्मे अजय सिंह शिक्षक प्रकोष्ठ के महासचिव भी हैं इसके अलावा माध्यमिक शिक्षक संघ के युवा गुट के वह पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भी रह चुके हैं। माध्यमिक शिक्षक संघ के द्वारा उत्तर प्रदेश की नई शिक्षा नीति 2015 निर्माण में वे आमंत्रित सदस्य थे ।अजय सिंह राज्यपाल के द्वारा प्रदेश रत्न सम्मान से सम्मानित हो चुके हैं ।इसके अलावा 2002 और 2014 में इलाहाबाद झांसी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से प्रत्याशी भी रह चुके हैं। अजय सिंह के पिता स्व श्री ज्ञान दत्त सिंह प्रधानाचार्य थे अजय सिंह को इलाहाबाद झांसी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी बनाए जाने पर वीरेंद्र सिंह पत्रकार, शैलेंद्र प्रताप सिंह, राजकुमार शुक्ल, राजकुमार साहू, विनय श्रीवास्तव,आर के यादव आदि ने शुभकामनाएं दी हैं।


Share:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *