अयोध्या से चौदह हजार भाजपा कार्यकर्ता अमित शाह की रैली में पहुंचेंगे लखनऊ

Share:

अयोध्या, 16 जनवरी (हि.स.)। केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह की लखनऊ में आयोजित रैली में 14000 लोगों को ले जाने की तैयारी में भाजपा जुट गयी है। गुरुवार को महानगर व जिले के मंडलों में बैठकें आयोजित हुई। 
बैठकों में संख्या को लेकर रणनीति बनायी गयी। भाजपा संगठनात्मक स्तर पर निर्मित महानगर से 3 हजार व जिले से 11 हजार लोगों को ले जाने का लक्ष्य रखा गया है। महानगर जिलाध्यक्ष अभिषेक मिश्रा ने बताया कि महानगर के प्रत्येक मण्डल से 600 कार्यकर्ताओं को रैली में ले जाने का लक्ष्य रखा गया है। इसके साथ में महानगर से 600 महिलाएं भी रैली में जायेंगी। 
सभी के लिए मण्डलवार बसों की व्यवस्था की गयी है। जाने वालों की सूची तैयार की जा रही है। इसके सेक्टरों में बैठके तय कर दी गयी है। हर बूथ की सहभागिता रैली में सुनिश्चित की जा रही है। पार्टी के कार्यकर्ता रैली को लेकर लोगो से सम्पर्क कर रहे है। रैली में जाने को लेकर कार्यकर्ताओं से लेकर आम जन में उत्साह का माहौल है। 
उन्होंने बताया कि महानगर से बड़ी संख्या में निजी वाहनों से भी लोग रैली में सम्मलित होने के लिए लखनऊ जायेंगे। इसको लेकर व्यापक रुपरेखा तय कर दी गयी है। मण्डल अध्यक्षों के साथ प्रमुख पदाधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंप दी गयी है। 
हिन्दुस्थान समाचार/पवन/संजय


Share: