शादी का झांसा देकर दुष्कर्म, दूसरी लड़की से शादी की सूचना पर दर्ज करवाया केस
रायपुर, 19 जनवरी (हि.स.)। शहर के तेलीबांधा थानांतर्गत पुलिस ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के मामले में एक आरोपी को रविवार को गिरफ्तार किया है। थाने से मिली जानकारी के अनुसार आरोपी युवक यासकुवंत अली 5 वर्षों से युवती को शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म कर रहा था। जब युवक ने दूसरी लड़की से शादी करने का फैसला किया। तब युवती ने शनिवार को थाने में आरोपित युवक के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई। तेलीबांधा थाना पुलिस ने बताया कि युवक श्याम नगर तेलीबांधा का निवासी है। दोनों के बीच पिछले 5 वर्षों से प्रेम संबंध है। फिलहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर अपराध पंजीबद्ध कर लिया है। आरोपित को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है। आरोपित युवक की ओर से पीड़िता से धोखाधड़ी कर एक सप्ताह बाद दूसरी युवती से शादी रचाने की साजिश थी।
हिन्दुस्थान समाचार/चंद्रनारायण शुक्ल