नमस्ते लखनऊ बोलकर पुलिस पूछेगी जनता का हालचाल

Share:


-एक मार्च से लागू होगा लखनऊ में यह नियम 

लखनऊ, 24 फरवरी (हि.स.)। मार्निंग वॉक और इ​वनिंग वॉक पर निकलने वाले लोगों से नमस्ते लखनऊ बोलकर पुलिस उनका हालचाल लेगी। यह नियम एक मार्च 2020 से लागू किया जायेगा। सुबह और शाम को साढ़े पांज बजे से सात बजे तक पुलिस यह विशेष अभियान चलायेगी। 
पुलिस कमिश्नर सुजीत पाण्डेय ने बताया कि एक मार्च से सुबह और शाम टहलने वालों से नमस्ते बोलकर पुलिस उनका हालचाल लेगी। मार्निंग वॉक और इ​वनिंग वॉक पर निकलने वाले लोगों के लिए पुलिस विशेष गश्त पर होगी। जिसमें एस्ट्रा मोबाइल, पीआरवी वाहन लगाए जायेंगे। जिन पर अंकित होगा नमस्ते लखनऊ। 
कमिश्नर के मुताबिक, इन वाहनों पर एक उपनिरीक्षक, दो आरक्षी, दो महिला आरक्षी की नियुक्ति की जायेगी। जो टहल कर व्यक्तियों व महिलाओं से सीधे सवांद कर नमस्ते लखनऊ बोलते हुए उनके समस्याओं का निराकरण कर पुलिस और जनता के बीच मित्र पुलिस की भावना जागृत करेंगे। इसके अलावा पीआरवी कर्मी अधिक से अधिक व्यक्तियों से मिलकर मोबाइल नम्बर आदन-प्रदान कर किसी भी प्रकार की समस्या होने पर तत्काल सूचित करने का आग्रह किया जायेगा। इन पुलिस कर्मियों को सदाव्यवहार की स्पेशल ट्रेनिंग दी जायेगी। ​हिन्दुस्थान समाचार/दीपक/मोहित


Share:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *