डल झील पर फिर से पढ़े जाएंगे वेद मंत्र : गिरिराज सिंह

Share:

बेगूसराय, 19 जनवरी (हि.स.)। जम्मू-कश्मीर में कश्मीरी पंडितों पर हुए अत्याचार के 29 साल पूरा होने पर बेगूसराय के सांसद केन्द्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने रविवार को विरोधियों पर जोरदार हमला किया है। ट्वीट कर किए गए इस हमले में गिरिराज सिंह ने तुष्टिकरण की राजनीति करने वालों को रिफ्यूजी बताते हुए कहा है कि डल झील में फिर से वेद मंत्र पढ़े जाएंगे।उन्होंने कहा है, ‘आज के ही दिन हिन्दुस्तान की गर्दन पर वार कर कश्मीर की आत्मा कश्मीरी पंडित को बेघर कर कश्मीर में गजवा-ए-हिन्द का प्रयास किया। तुष्टिकरण की राजनीति करने वालों ने मदद के हाथ नहीं बढ़ाए, एक रात में अपने ही देश में वो रिफ्यूजी हो गए।

वो वापस आएंगे, डल लेक पर फिर से वेद के मंत्र पढ़े जाएंगे।’उल्लेखनीय है कि 19 जनवरी, 1990 की रात जम्मू-कश्मीर में हिन्दू परिवारों पर शामत आ गई थी। हिन्दुओं के सामने केवल तीन विकल्प थे भागो, इस्लाम धर्म अपनाओ या मरने के लिए तैयार हो जाओ। उस वक्त हजारों हिन्दुओं की हत्या की गई। महिलाओं से बलात्कार किए गए और उन्हें कश्मीर से भगाया गया। वहां से भागकर निकले आज भी हजारों कश्मीरी पंडित देश के विभिन्न हिस्सों में अपने बीते दिनों को याद कर किसी तरह जी रहे हैं। हिन्दुस्थान समाचार/सुरेन्द्र


Share:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *