जब सुध बुध खोकर महेश भट्ट के पीछे बिना कपड़ों में ही भागी थीं परवीन बाॅॅबी

Share:

जयति भटाचार्य ।
परवीन बाॅबी एक बेहतरीन अदाकारा थीं। खूबसूरत और ग्लैमरस तो वह थी हीं पर उस जमाने में उन्हें सेक्सी, हाॅट, बिंदास, बोल्ड कहा जाता था। परंतु वह जितनी अच्छी अभिनेत्री थीं उनकी जिंदगी उतनी ही दुख भरी थी। समाज के बनाए नियमों में बंधना उन्हें मंजूर नहीं था।


उनका रिश्ता शादी शुदा व्यक्तियों के साथ रहा जिसमें सबसे चर्चित महेश भट्ट के साथ उनका रिलेशनशिप रहा। महेश भट्ट ने खुद ही एक साक्षात्कार में इस घटना का जिक्र किया था। उन दोनों का अफेयर 1977 में शुरू हुआ था। तब परवीन बाॅबी ने बाॅलीवुड में अपना मुकाम हासिल कर लिया था पर महेश भट्ट तब भी फिल्म मेकर के रूप में पहचान बनाने के लिए संघर्ष कर रहे थे। दोनों ने लिव इन में रहने का फैसला किया और महेश भट्ट अपनी पत्नी लाॅरेन ब्राइट और बेटी पूजा भट्ट को छोड़कर परवीन के फ्लैट में रहने के लिए चले गए।
कहा जाता था कि परवीन को पैरानाॅयड सिजोफ्रेनिया जैसी मानसिक बीमारी थी। यूजी महेश भट्ट के दोस्त, फिलोसफर और गाईड थे। परवीन उन्हें पसंद नहीं करती थीं क्योंकि उन्होंने महेश को कहा था कि वह परवीन को छोड़ दे।
महेश भटट और परवीन बाॅबी एक दिन अपने बेडरूम में थे। उस रात बरसात हो रही थी। परवीन ने महेश से यूजी और उसके बीच में से किसी एक को चुनने के लिए कहा। महेश भट्ट फौरन कपड़े पहनकर बाहर निकल गए। परवीन समझ गई थीं कि महेश अब वापस नहीं आएंगे। उन्हें रोकने के लिए वह उनके पीछे दौड़ीं। उन्हें तब इस बात का होश नहीं था कि उन्होंने कपड़े नहीं पहने हैं। महेश भट्ट ने कहा था कि वह परवीन को रोकना चाहते थे पर ऐसा कर नहीं सके। महेश भट्ट को जब परवीन की जरूरत थी तो परवीन उनके साथ खड़ी रही पर जब परवीन को महेश की जरूरत हुई तो वह नहीं आए ।


Share: