अ. भा.क्ष.म.का मनोनयन व शपथ ग्रहण 15मार्च को

Share:

सौरभ सिंह सोमवंशी

अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के पूर्वी उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष प्रीत कुमार सिंह के द्वारा पूर्वी उत्तर प्रदेश के 36 जिलों के प्रदेश कार्यावाहक पदाधिकारियों  9 मंडलों के कार्यावाहक म़डल,जिला, व महानगर कार्यावाहक पदाधिकारियों का मनोनयन व शपथग्रहण समारोह दिनांक 15 मार्च 2020 दिन रविवार 11बजे लखनऊ स्थित राज अपार्टमेंट जपलिंग मार्ग पर आहूत की गई है। जिसमें प्रदेश पदाधिकारियों के साथ सभी मंडल अध्यक्ष/संयोजक, जिला अध्यक्ष/संयोजक, महानगर अध्यक्ष/संयोजक एवं अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के समस्त अनुषांगिक संगठनों की पदाधिकारियों की उपस्थिति अनिवार्य है।  जिसमें नवनियुक्त पदाधिकारियों को नियुक्ति प्रमाण पत्र अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और प्रतापगढ़ के पूर्व सांसद कुंवर हरिवंश सिंह जी के द्वारा व राष्ट्रीय पदाधिकारियों की मौजूदगी में दिया जाएगा।समस्त 9 मंडलों और 36 जिलों में निष्क्रिय लोगों को सक्रिय करने और अति निष्क्रिय लोगों को पदच्युत करने के साथ-साथ नए पदाधिकारियों की नियुक्ति का कार्य लगातार चल रहा है।  जो जल्द ही पूरा कर लिया जाएगा।


Share:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *